ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

किसान आंदोलन पर बड़ी खबर, कल होने वाली बैठक से पहले आज किसानों से मिलेंगे अमित शाह

कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा के साथ लगती सीमाओं पर किसान अब भी डटे हुए हैं। किसान तीनों कृषि कानून वापिस लेने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। इसी बीच खबर हैं कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम 7.30 किसान संगठनों से बात कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाह 15 किसान संगठनों के साथ बैठक करेंगे। वहीं अमित शाह के बुलावे पर टिकरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान बैठक कर रहे हैं। भारतीय किसान संगठन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि शाह ने किसान नेताओं को आज शाम बातचीत के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि हम सिंघु बॉर्डर जा रहे हैं और वहां शाह से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना होंगे।

कल सरकार और किसानों की फिर बैठक
बुधवार (9 दिसंबर) को सरकार और किसानों के बीच एक बार फिर से बैठक होगी। बता दें कि किसानों के साथ सरकार की पिछली बैठक बेनतीजा रही थी। किसान कृषि कानून को वापिस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। पिछली बैठक में किसानों ने मौन व्रत रखा और सरकार के सवालों पर तख्तियों पर लिखे Yes/No से ही जवाब दिया। वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि वे किसानों की हर समस्या का समाधान निकालने के लिए तैयार है। पिछली बैठक में किसानों की कुछ मांगों को सरकार ने मान लिया था।

भारत बंद
कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने मंगलवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक भारत बुलाया था। देशभर में भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। कांग्रेस समेत 20 राजनतिक दलों ने भारत बंद को समर्थन दिया और सुबह से ही ट्रेनें रोकने और रोड जाम करना शुरू कर दिया। वहीं पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ, एम्मी विर्क, गुरदास मान और अन्य ने किसान संगठनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद को समर्थन दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.