ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लड़की भगाने के आरोप में जिस आरोपी को पुलिस ने बुलाया थाने, उसी लड़की से थाने में करवा दी शादी

बड़वानी: ना बैंड, ना बाजा, ना हीं बाराती ऐसी शादियों के किस्से तो आपने हमने  लॉक डाउन में कई सुने लेकिन हम आपको आज ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो थाने में संपन्न हुई। इस शादी में वर वधु के दोनों पक्षों में बिचौलिए की भूमिका भी पुलिस ने निभाया। इस शादी की चर्चा अब इलाके भर में हो रही है।

मामला बड़वानी जिले के जुलवानिया थाना के ग्राम वासवी का है जहां की रहने वाली सपना की सगाई 1 साल पहले रंजीत से तय हुई थी लेकिन सपना के परिवार वाले शादी करने में थोड़ी आनाकानी कर रहे थे जिसके बाद सपना और रंजीत दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया और घर छोड़ कर चले गए जिसकी सूचना पुलिस को लड़की के परिजन वालों ने दी बाद में पुलिस द्वारा रंजीत को फोन लगाकर थाना परिसर में बुलाया लेकिन लड़का लड़की से बात कर थाना प्रभारी को मामला समझ में आ गया।

थाना प्रभारी ने फिर लड़की के परिजनों को भी थाने पर बुलाया गया और लड़की के परिजनों से चर्चा की। समझाइश जिसके बाद लड़की के पिता शादी के लिए तैयार हो गए। परिवार वालों ने तत्कालीन थाने परिसर में सपना और रंजीत की वरमाला का इंतजाम किया और दोनों ने एक दूसरे को माला पहना कर अपने जीवनसाथी बनाया। इस दौरान नव दंपति को परिवार वालों ने आशीर्वाद दिया इस तरह पुलिस द्वारा की गई पहल से जहां आसानी से शादी संपन्न हो गई और नव दंपति खुश नजर आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.