ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

किसान आंदोलन पर भड़की ममता बनर्जी, बोली-कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए मोदी सरकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जल्द ही कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए। पश्चिम मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि वह ‘भाजपा के कुशासन पर शांत रहने या उसको सहने की बजाए जेल में रहना पसंद करेंगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार (केंद्र में) जल्द ही कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए। किसानों के अधिकारों का हनन करने के बाद उसे सत्ता में नहीं रहना चाहिए।

भाजपा को ‘बाहरी लोगों’ की पार्टी करार देते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि वह कभी बंगाल पर भगवा दल का कब्जा नहीं होने देंगी और साथ ही लोगों से अपील की कि वे राज्य में ऐसे प्रयासों का विरोध करें। उन्होंने उनकी पार्टी के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद अगले साल जून के बाद भी मुफ्त में राशन देने की घोषणा की। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.