ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बाइक सवार की गलती से चूने से भरा ट्रक हुआ बेकाबू, नाले में गिरते ही उबलने लगा पानी

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक बाइक सवार की गलती से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए जबकि एक क्लीनर अभी भी लापता है। हादसा इतना भीषण था कि चूने के पानी में गिरते ही पानी उबलने लगा और धुंआ निकलने लगा। नाले से कंनटेनर को निकालने के लिए 7 क्रेन की मदद लेनी पड़ी। दरअसल, राजगढ़ में NH 52 पर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चूने से भरा कंटेनर ट्रक एक दुकान में घुसने के बाद बेकाबू होकर पुल से नाले में जा गिरा।

इस हादसे का लाइव वीडियो हाइवे पर लगे cctv कैमरे में कैद हो गया ,जिसमे साफ दिख रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के पास लगी टायर के पंचर बनाने वाले की दुकान में घुसते हुए दुकान के साथ पुल से नीचे जा गिरा, हादसे की सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल के साथ लोगों की भारी भीड़ लग गई। इस हादसे में दो लोग घायल है वही ट्रक में सवार क्लीनर की तलाश जारी है । कंटेनर को नाले में से निकालने के लिए जिले भर से 7 क्रेन मशीनों की मदद से रेस्क्यू किया गया।

राजगढ़ में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया पेट्रोल पंप के पास राजगढ़ की ओर से आ रहा एक कंटेनर ट्रक बाइक सवार को बचाने को लेकर बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा हादसे में एक ब्यक्ति के दबे होने की आशंका है। वहीं हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया अन्य की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है स्थानीय पुलिस एसपी कलेक्टर एवं अधिकारी मौके पर मौजूद है।

जानकारी के मुताबिक एक कंटेनर राजस्थान की ओर से ब्यावरा की ओर जा रहा था तभी एक बाइक सवार को बचाने को लेकर बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के पास एक टायर के पंचर बनाने वाले कि दुकान  को चपेट में लेता हुआ पुल से नीचे जा गिर, कंटेनर में चुना भरा हुआ था ओर नाले में पानी में चूना गर्म होने लगा इस कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही थी, कंटेनर को बाहर निकालने के लिए जिले भर से 7 क्रेन मशीन से रेस्कयू कर कंटेनर को निकाला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.