ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

खजराना का नाम गणेश नगर करने की मांग ने पकड़ा जोर, इंदौर सासंद के बाद मालिनी गौड़ ने उठाई मांग

इंदौर: मध्य प्रदेश में मुस्लिम स्थलों, नगरों या कस्बों के नामों को बदलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। होशंगाबाद, ईदगाह हिल्स के बाद अब खजराना मंदिर का नाम बदलने की मांग दोहराई जा रही है। अब महापौर मालिनी गौड़ ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी द्वारा खजराना क्षेत्र का नाम बदल कर गणेश नगर किये जाने के बयान का समर्थन किया है। महापौर ने मांग की है कि इस मंदिर का नाम खजराना गणेश न होकर गणेश नगर होना चाहिए।

महापौर मालिनी गौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुगल कालीन नामों को बदला जाना चाहिए, आगे लोगों की जो सहमति होगी वैसा किया जाएगा, वैसे गणेश मंदिर है इसलिए खजराना का नाम तो बदला जाना चाहिए।

आपको बता दें कि इससे पहले इंदौर से सांसद शंकर लालवानी ने मांग की है कि इंदौर के प्रसिद्ध भगवान गणेश के मंदिर से इंदौर की पहचान देश और दुनिया मे है, लिहाजा लोगों की मांग को देखते हुए खजराना इलाके का नाम भी गणेश नगर या गणेश कॉलोनी होना चाहिए।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा है कि ‘इंदौर शहर में कई क्षेत्र ऐसे हैं जो अपने मूल पहचान की जगह किसी और नाम से जाने जाते हैं, इसी तरह प्रसिद्ध गणेश भगवान के मंदिर के बीच मे खजराना आ जाता है, जबकि है वो गणेश नगर। इसलिए वहां के लोग भी चाहते हैं कि इसका नाम गणेश नगर ही किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.