ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बब्बर खालसा से जुड़े 5 आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार, क्या निशाने पर थे RSS-भाजपा नेता

नई दिल्ली।  दिल्ली-एनसीआर में जारी किसान आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में रविवार रात को पुलिस के साथ एनकाउंटर के बाद हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इन पांचों आतंकियों को रविवार की रात को उस समय गिरफ्तार जब ये भागने की फिराक में थे। इस दौरान इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य विस्फोटक सामान भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली पुलिस इन पांचों आतंकियों से लगातार पूछताछ कर रही है। यह भी पता चला है कि इनके निशाने पर भाजपा और आरएसएस के नेता रहते हैं।

पाकिस्तान से निकला कनेक्शन

दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान बब्बर खालसा के इन पांचों आतंकियों का कनेक्शन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से भी निकला है। पुलिस की मानें तो आइएसआइ के इशारों पर ये आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। किसान आंदोलन के दौरान इनकी मौजूदगी भी कई तरह के सवाल पैदा कर रही है?

क्या बड़ी आतंकी वारदात की फिराक में थे पांचों

कहा जा रहा है कि ये पांचों आतंकी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे।  पूछताछ में पता चला है कि इन पांचों में से 2 जम्मू तो 3 पंजाब से जुड़े हैं।

जागरण संवादादाता से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एनकाउंटर के बाद पांचों आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि खुफिया सूचना पर जब दिल्ली पुलिस ने आतंकियों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, जवाबी फायरिंग में पांचों आतंकियों का गिरफ्तार कर लिया गया

पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी आइएसआइ इनका करते थे इस्तेमाल करते

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि बब्बर खालसा से जुड़े इन पांचों आतंकियों का इस्तेमाल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (Inter-Services Intelligence) करती है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये आतंकी किस बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से दिल्ली में थे। यह जानकारी सामने आई है कि इनके निशानों पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता व बड़े नेता रहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.