ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अनिल विज ने किया खुलासा, कैसे वैक्सीन लेने के बाद भी हो गए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद आखिर वह कैसे कोरोना से संक्रमित हो गए। अनिल विज ने अपने ताजा बयान में बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि वैक्सीन का दूसरा डोज लगने के बाद ही शरीर में एंटीबॉडीज बनेगा। यह खुराक लेने के बाद ही कोरोना से उनकी रक्षा हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह इलाज के बाद अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। बता दें कि 20 नवंबर को अनिल विज ने कोरोना का टीक लगाया था। 5 दिसंबर को उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि वह वैक्सीन लेने के बाद कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।

ICMR को देनी पड़ी थी सफाई

अनिल विज को कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी संक्रमित होने पर सभी लोगों को हैरान कर दिया था। इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्रालय को सफाई देनी पड़ी। अनिल विज को भारत बायोटेक और ICMR की ओर से विकसित की जा रही कोवैक्सीन की डोज दी गई थी।

20 नवंबर को ली थी वैक्सीन की डोज

कोरोना संक्रमित होने के अंबाला कैंट के जिस सिविल अस्पताल में अनिल विज को भर्ती कराया गया था।अनिल विज ने 20 नंवबर को कोवैक्सीन का ट्रायल डोज डॉक्टरों की निगरानी में लिया था। वे हरियाणा में पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने स्वेच्छा से इस टीके का डोज लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.