ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ईदगाह हिल्स बनेगी गुरुनानक टेकरी !, बीजेपी नेता बोले- हजारों सिखों ने राम मंदिर के लिए किया संघर्ष

भोपाल: मध्य प्रदेश में मुस्लिम शहरों का नाम बदलने को लेकर कवायद तेज हो गई है। इस मामले को लेकर एक बार फिर से प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने दोहराया कि ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी रखा जाए। रामेश्वर शर्मा जोर देते हुए कहा कि टेकरी के नाम में बदलाव को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करुंगा। वहीं यूपी में लव जिहाद के मसौदे का कुछ बिंदू मध्य प्रदेश में बनने वाले कानून में शामिल करने पर भी सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने की बात कही

हिंदू शोर्य दिवस 6 दिसंबर के उपलक्ष्य में श्री राम के दर्शन के लिए प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा अयोध्या के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने गुरुनानक टेकरी पर दर्शन किए। इस दौरान शर्मा ने कहा कि गुरुनानक देव जी यहां 500 वर्ष पहले आये थे इसलिए इस स्थान का नाम गुरुनानक टेकरी रखा जाए। उन्होंने कहा कि नानक टेकरी नाम रखने के लिए सरकार और सीएम से बात करेंगे। गुरुनानक हमारी मनोरथ पूरी करें। नानक के द्वार से राम के द्वार जा रहा हूं।

6 दिसंबर हिंदू शौर्य का दिवस है…
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 6 दिसम्बर हमारे लिए पराक्रम का दिन है। इसलिए इसी दिन राम के दर्शन करूंगा। हजारों सिख समाज के लोगों ने राम मंदिर के लिए संघर्ष किया था।

वहीं उन्होंने कहा कि यूपी के लव जिहाद मसौदे अध्ययन करुंगा इसमें से कुछ बिंदुओं को मध्य प्रदेश के कानून में शामिल करने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण में संघर्षरत लोगों के साथ हुए अन्याय से उस दिन भारत और हिन्दू के ऊपर जो कलंक लगा था। अब कारसेवकों ने उस कलकं को धोया है। अब राम के दर्शन करेगें और प्रार्थना करेगे कि टेंट के राम नहीं विश्व के नारायण राम होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.