ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक: सरकार के विरोध में उतरे कन्‍नड़ समर्थक, आज बंद का आह्वान

बेंगलुरु।  कर्नाटक में शनिवार को राज्‍यव्‍यापी बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद राज्‍य सरकार के एक फैसले के खिलाफ कन्‍नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने बुलाया है। दरअसल, कर्नाटक सरकार द्वारा मराठा विकास प्राधिकरण के गठन का फैसला लिया गया है जिसका विरोध हो रहा है। हालांकि मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा (B.S. Yediyurappa) ने कार्यकर्ताओं व कन्‍नड़ समर्थक संगठनों से राज्‍यव्‍यापी बंद को खारिज करने की अपील की है क्‍योंकि कोविड काल में लोगों को इससे असुविधा होगी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने  अपील की उन्‍होंने कहा, ‘मैं वटल नागराज सहित सभी से अपील करता हूं कि कर्नाटक बंद से लोगों को परेशान न करें। इसकी आवश्यकता नहीं है।’ येदियुरप्पा ने कहा कि वह सभी कम्‍युनिटी को साथ लेकर चलने का हर संभव प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह कन्नड़ भाषा को प्रमुखता देने के लिए सब कुछ कर रहे है

बंद को देखते हुए शांति व्‍यवस्‍था बरकरार रखने के लिए बेंगलुरु में लगभग 14 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एमडीए के गठन के प्रयास को मराठाओं को लुभाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है जो महाराष्ट्र से लगती सीमा पर बीदर जिले के बसवा कल्याण में प्रभुत्व रखते हैं। कुछ महीनों पहले कोरोना वायरस की वजह से कांग्रेस के मौजूदा विधायक बी नारायण राव की मृत्यु होने के कारण बसवा कल्याण विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.