ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हेल्दी सीजन शुरू होते ही बदली लाइफस्टाइल

करेली। हेल्दी सीजन की शुरूआत होते ही इसका असर लोगों की लाइफस्टाइल पर पड़ता दिखाई देने लगा है। वैसे तो मार्निंग वाक को हर मौसम में सेहत के लिए फायदे मंद माना जाता है लेकिन ठंड के दिनों में मार्निंग वाक पर जाने वालों की संख्या अचानक से बढ जाती है।
महिलाओं का बढ़ा रूझान

इन दिनों के नगर के विभिन्न हिस्सों में लोग बड़ी संख्या में मार्निग वाक के लिए निकल रहे है वही इनमें महिलाएं की संख्या भी तेजी से बढ रही है। वाक पर जाने वालों में लोगों ने अपना अपना टाइम तय कर रखा है। जिनमें ठंड के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जहां वरिष्ठ नागरिकों का समूह शाम के समय निकलना पसंद करता है वहीं काम काजी लोग सुबह साढे छै से साढे सात बजे व 8 बजे तक वाक और एक्सरसाइज पर निकलते है।
प्राणायाम से फायदा

इसके अलावा यंग स्टर्स अपनी अलग स्टाइल में वाक के साथ जिम और व्यायाम शालाओं में पसीना बहाना पसंद करते हैं। इन सबसे अलग एक वर्ग योग और प्राणायाम करने वाला भी है जो नियमित रूप से संचालित हो रही योग कक्षाओं में अभ्यास करता नजर आता है। वहीं आज कल लोगों में अपने घरों और मकानों की छत पर भी योग करने की आदत बढ रही है। विभिन्न बीमारी से प्राणायाम से फायदा होता है।
पार्काे में लगे जिम

वजह और समय और तरीका कोई भी हो लेकिन मौसम में हो रहे बदलाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का असर लोगों ने दिख रहा है। वही नगर पालिका परिषद करेली द्वारा नगर के 4 पार्काे में मालपानी नगर, बसंत बिहार कालोनी, साकेत नगर, शास्त्री वार्ड मंगल भवन के बाजू में करेली बस्ती के पार्को मे ओपन जिम लगाये गये है यहां भी लोग व्यायाम करतेे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.