ब्रेकिंग
दिल्ली सीमा पर डटे किसानों को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- बात करके पूरा हो सकता है मकसद UP के अगले विधानसभा चुनाव में ओवैसी-केजरीवाल बिगाड़ सकते हैं विपक्ष का गणित सावधान! CM योगी का बदला मिजाज, अब कार से करेंगे किसी भी जिले का औचक निरीक्षण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं चलाने पर भड़की प्रियंका गांधी पाक सेना ने राजौरी मे अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की संत बाबा राम सिंह की मौत पर कमलनाथ बोले- पता नहीं मोदी सरकार नींद से कब जागेगी गृह मंत्री के विरोध में उतरे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे गिरफ्तार, फर्जी नक्सली मुठभेड़ को लेकर तनाव मोबाइल लूटने आए बदमाश को मेडिकल की छात्रा ने बड़ी बहादुरी से पकड़ा कांग्रेस बोलीं- जुबान पर आ ही गया सच, कमलनाथ सरकार गिराने में देश के PM का ही हाथ EC का कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश, चुनाव में पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप

भारतीय नौसेना दिवस पर PM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित इन दिग्गजों ने जवानों को किया सलाम

नई दिल्ली। आज यानी 4 दिसंबर को देश में भारतीय नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर दिग्गजों ने जवानों को बधाई दी है। निडर होकर देश की रक्षा करने के लिए सभी जवानों को पीएम ने सलाम किया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, हमारे सभी बहादुर नौसेना जवानों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस पर बधाई। भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और आवश्कता पड़ने पर मानवीय सहयता भी प्रदान करती है। हमें सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद है’।

पीएम के अलावा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी जवानों को शुभकामनाएं दी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,’शं नो वरुण: “जल के देवता हमारे लिए शुभ हों” नौसेना दिवस के अवसर पर भारत की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरियों के शौर्य को नमन, उनके परिजनों के धैर्य को नमन! कृतज्ञ देश, राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में आपके अदम्य साहस और समर्पण पर सदैव विश्वास करता है, आप पर गर्व करता है। जय

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी बहादुर जवानों बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नौसेना दिवस पर, मैं भारतीय नौसेना के हमारे सभी साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक मुबारकबाद देता हूं। भारत को हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने और आपदाओं के दौरान राष्ट्र की सेवा करने की अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमारी दुर्जेय नीली जल सेना पर हमें गर्व है।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नौसेना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘भारतीय नौसेना दिवस 2020 के अवसर पर इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारे समुद्र को सुरक्षित रखने में भारतीय नौसेना हमेशा आगे रहा है। मैं उनकी वीरता से भरे जज्बे को सलाम करता हूं’।

बताते चले कि प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस को मनाया जाता है। देश में भारतीय नौसेना एक त्रिआयामी शक्ति है, जो कि महासगारों की सतह देश की रक्षा करती है। नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.