ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MDH वाले धर्मपाल गुलाटी का कार कलेक्शन देखकर अच्छे-अच्छों के उड़ जाते थे होश, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली। भारत में जिंदादिली की मिसाल कहे जाने वाली ‘किंग ऑफ़ स्पाइसेज’ धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया है। धर्मपाल गुलाटी ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपनी मेहनत के दम पर धर्मपाल गुलाटी ने सफलता की बुलंदियों को छू लिया था और उन्हें दुनिया में एक अलग पहचान मिल चुकी थी। आपको बता दें कि धर्मपाल गुलाटी को लग्जरी कारों का बहुत शौक था, उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारें शामिल हैं। आज हम उन्हीं लग्जरी कारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

रोल्स-रॉयस घोस्ट: इस कार में 6.75-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी12 पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो 571 PS bhp की पावर और 850 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इस इंजन की मदद से ये कार महज 4.8 सेकेंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार की टॉप स्पीड 250 km/h है। इस कार की कीमत 6.95 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

क्रिसलर 300C लिमोसिन: ये एक बेहद ही लग्जरी कार है जिसमें 8 लोगों के बैठने लायक जगह है। इसके अलावा गाड़ी में ऑटोमैटिक ब्लाइंड्स, रियर कंट्रोल में इंटरकॉम की फैसिलिटी भी है जिससे कि ड्राइवर से बात कर सकते हैं। इन सबके अलावा गाड़ी में मिनी बार और रेफ्रिजरेटर भी है। गाड़ी की रूफ को स्टारी फील देने के लिए led लाइट्स का यूज किया गया है। इसमें 3,000 सीसी वी6 डीजल इंजन लगा है जो कि मर्सिडीज-बेंज से लिया गया है। ये इंजन 215 बीएचपी की पावर और 510 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की कीमत 80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है

मर्सिडीज-बेंज एम-क्लास एमएल 500: इस कार में 3498 cc का इंजन दिया जाता है। इस कार में 500 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। ये एक 5 सीटर एसयूवी है जिसमें छोटी फैमिली आसानी से फिट हो जाती है। इस एसयूवी की कीमत 60.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.