ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हेड कोच शास्त्री को रोहित की चोट की स्थिति कोहली को देनी चाहिए थी : गंभीर

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के बीच रोहित शर्मा की चोट के बीच संचार का अंतर ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ था। गंभीर ने कहा- इस स्थिति को संभाला जा सकता था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि कोहली टीम के कप्तान हैं। कोहली ने प्रेस वार्ता के दौरान खुद ही बता दिया था उन्हें रोहित की चोट पर अपडेट नहीं है। इस मामले में तीन ही  महत्वपूर्ण लोग थे मुख्य फिजियो, मुख्य कोच और आपके चयनकर्ता। क्या इनमें बात ही नहीं हुई।

गंभीर ने कहा- इन सभी लोगों को एक ही पेज पर होना चाहिए था और मुख्य कोच को रोहित शर्मा के बारे में विराट कोहली को अपडेट करना चाहिए था। गंभीर ने कहा- आप प्रेस कॉन्फ्रेंस में जा रहे हैं और कह रहे हैं कि रोहित शर्मा की चोट पर मुझे कोई अपडेट नहीं मिला है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि कहीं न कहीं रोहित महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। इस दौरान कोहली की कप्तानी की आलोचना करते गंभीर ने कहा- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया में रोहित शर्मा का होना जरूरी था।

गंभीर ने कहा- रोहित अभी नेशनल क्रिकेट अकादमी में है। उनका फिटनेस टेस्ट 11 दिसंबर को रखा गया है। अगर वह पास होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। ऑस्टे्रलिया में वह 14 दिन क्वारेंटाइन रहेंगे। ऐेसे में उनके पहले दो टेस्ट में खेलने की उम्मीद नहीं है।  अगर एक ही समय में बेहतर संचार और समन्वय होता तो रोहित का फिटनेस टेस्ट पहले हो सकता था ताकि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उपलब्ध हो सकते। अब अगर वह टेस्ट में पास नहीं हुए तो उनका आगे खेलना शकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.