ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रिटेन में लगेगा चरणबद्ध लॉकडाउन, संसद में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल को देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जा रहा है। चरणबद्ध लॉकडाउन लगाने के लिए देश की संसद के निचले सदन में मंगलवार को मतदान हुआ। इस प्रस्ताव के पक्ष में 291 वोट पड़े, जबकि इसके खिलाफ 78 वोट पड़े। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के कई सांसदों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

इससे पहले देश के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा था कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस से पैदा हालात अब नियंत्रण में हैं, लेकिन काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। चरणबद्ध लॉकडाउन मध्यरात्रि से लागू हो जाएगा। मैट हैंकॉक ने डाउनिंग स्ट्रीट पर प्रेस वार्ता में कहा था कि फिलहाल देश में जारी देशव्यापी लॉकडाउन बुधवार को समाप्त हो रहा है, ऐसे में क्षेत्रीय स्तर पर चरणबद्ध लॉकडाउन लगाना जरूरी हो गया है। हम थोड़ी नरमी बरत सकते हैं, लेकिन लोगों को खुली छूट नहीं दे सकते।

उन्होंने कहा, ‘हमने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा पर दबाव को कम कर दिया है, हमने संक्रमण के मामलों को नियंत्रण में कर लिया है। हम सभी के एकजुट प्रयास की वजह से बुधवार से इंग्लैंड में सभी लोगों को भी छूट मिलेगी, लेकिन हम बहुत ज्यादा छूट देने की स्थिति में नहीं हैं।

इंग्लैंड की नई प्रणाली में क्षेत्रों को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा… मध्यम, उच्च और अति उच्च। इंग्लैंड के ज्यादातर क्षेत्रों के उच्च और अति-उच्च श्रेणी में रहने की संभावना है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य एवं समाज सेवा विभाग ने सोमवार को बताया कि देश में संक्रमण के 12,330 नए मामले सामने आए। ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या 58,448 हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.