ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे में कोरोना के 36,604 नए मामले, अब तक 88 लाख लोग हुए ठीक

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। अक्टूबर की तुलना में नवंबर में संक्रमण के नए मामलों में 30 फीसद से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 लाख 71 हजार 498 मामले दर्ज किए गए थे। इसकी तुलना में नवंबर में संक्रमण के 12 लाख 78 हजार 727 मामले सामने आए। महामारी के चलते पिछले महीने 15,510 मरीजों की मौत हुई, जो कुल मौतों का लगभग 11.27 फीसद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 36,604 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 94 लाख 99 हजार 414 हो गई है। इनमें 4 लाख 28 हजार 644 सक्रिय मामले हैं और अब तक 89 लाख 32 हजार 647 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 501 मरीजों की मौत से मृतकों का कुल आंकड़ा 1,38,122 तक पहुंच चुका है।

मंगलवार को लगातार 24वें दिन 50 हजार से कम मामले सामने आए। इससे पहले सात नवंबर को कोरोना वायरस संक्रमण ने 50 हजार का आंकड़ा पार किया था। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 91,623 सक्रिय मामले हैं। राज्य में 16,85,122 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जबकि 47,151 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना प़़डा है। दिल्ली में इस समय 32,885 सक्रिय मामले हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 5,28,315 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 9,174 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषषद (आइसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक 14 करोड़ 24 लाख 45 हजार 949 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें 10 लाख 96 हजार 651 लोगों की जांच सिर्फ मंगलवार को की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.