ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देश में लगातार दूसरे दिन आए 40 हजार से कम मामले, रिकवरी दर करीब 94%

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 40 हजार से कम मामले आए हैं। इसके साथ ही कोरोना की रिकवरी दर 94फीसद के पास पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 31,118 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 482 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना का आंकड़ा 94 लाख के पार पहुंच चुका है। स्वास्थय मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 94 लाख 62 हजार 810 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है। देश में अब 4 लाख 35 हजार 603 एक्टिव केस ही बचे हैं। इसके अलावा कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 88 लाख 89 हजार 585 हो गई है। भारत में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 1 लाख 37 हजार 621 तक पहुंच गया है।

रिकवरी दर 94% के पास पहुंची

देश में कोरोना की रिकवरी दर करीब 94 फीसद हो चुकी है।  देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 41,985 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 93.94% हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 11,349 मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 4.60% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.45% है।

देश में अब तक 14 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में अब तक 14 करोड़े से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सोमवार(30 नवंबर) तक 14,13,49,298 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 9,69,322 टेस्ट कल किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.