ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट में फंसे 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुई घटना

मुंबई के धारावी इलाके में एक पांच साल के बच्चे की लिफ्ट में फंस कर मौत हो गई। यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मुंबई के धारावी इलाके की घोषी शेल्टर बिल्डिंग की लिफ्ट में यह हादसा उस समय हुआ जब तीन भाई बहन ग्राउंड फ्लोर से चौथे मंजिल पर आने के लिए चढ़े। तीनों खेलते हुए लिफ्ट में चढ़े और लिफ्ट का बटन दबा दिया। सीसीटीव में दिखाई दे रहा है कि लिफ्ट कुछ देर में ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल तक आ गई। तीनों बच्चों में से पहले दोनों लड़कियां बाहर निकली, उसके बाद 5 साल का हुजैफा बाहर निकलता है।

हुजैफा जैसे ही लिफ्ट से बाहर आने लगता है तो लिफ्ट के बाहर का लकड़ी का दरवाजा बंद हो जाता है। हुजैफा लिफ्ट के दरवाजे और बाहर लगे के लकड़ी के दरवाजे के बीच में फंस जाता है। तभी लिफ्ट भी चल पड़ती है। हुजैफा लिफ्ट के साथ नीचे चला जाता है। लिफ्ट के बीच में फंसने के कारण हुजैफा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से हुजैफा को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक दृश्य को जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.