ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

covid-19: देश में एक दिन में कोरोना के 41,810 नए केस, संक्रमितों की संख्या 94 लाख के करीब

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर करीब 94 लाख हो गए हैं, जिनमें से 88 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और सुधरकर 93.71 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,810 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 93,92,919 हो गई है तथा 496 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,36,696 हो गई है।

देश में लगातार 19वें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम बनी हुई है। भारत में 4,53,956 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.83 फीसदी है। देश में संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 88,02,267 हो गई है, जिसके बाद लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.71 प्रतिशत हो गई है, जबकि कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की दर 1.46 फीसदी है।

covid-19 अपडेट

  • भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 28 नवंबर तक 13.92 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 12,83,449 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।
  • भारत में 7 अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
  • देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 496 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से दिल्ली में 89, महाराष्ट्र में 88, पश्चिम बंगाल में 52, हरियाणा में 30, पंजाब में 28, केरल में 25 और उत्तर प्रदेश में 21 लोगों की मौत हुई।
  • देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,36,696 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 46,986, कर्नाटक में 11,750, तमिलनाडु में 11,694, दिल्ली में 8,998, पश्चिम बंगाल से 8,322, उत्तर प्रदेश में 7,718, आंध्र प्रदेश में 6,981, पंजाब में 4,765, गुजरात में 3,953 और मध्य प्रदेश में 3,237 लोगों की मौत हुई है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
  • मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का ICMR के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.