ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: वो मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन मजबूरी ऐसी कि उन्हें बचा न सके और वो जिंदा जल गए

उज्जैन: उज्जैन में डंपर और टेंपो ट्रेवलर के बीच टक्कर में एक भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोग जिंदा जल गए है। यह दर्दनाक हादसा देवास के समीप भोपाल हाईवे पर यह हुआ है। बताया जा रहा है कि टक्कर से वाहनों में आग लग गई जिससे टेंपो ट्रैवलर में सवार तीन लोग जिंदा जल गए। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने के बाद पिपलीनाका क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, देवास के भोरासा थाना क्षेत्र में सीख खेड़ी नाके पर इंदौर भोपाल हाईवे पर शुक्रवार देर रात 12 बजे भोपाल की ओर से  टेंपो ट्रैवलर उज्जैन की ओर जा रही थी। इसी दौरान रॉन्ग साइड पर आ रहे डंपर क्रमांक एमपी 09 एचएच 7698 से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना होते ही दोनों वाहनों में धू-धू कर कर आग लग गई। दुर्घटना में टेंपो ट्रेवलर का अगला हिस्सा पिचक गया था। जिसके कारण उसमें सवार चालक श्याम पिता मदन लाल माली 42 साल, शिवनारायण पिता उमराव सिंह 65 साल और देवेंद्र पिता सज्जन सिंह 40 साल फस गए थे। कुछ ही देर में आग ने दोनों वाहनों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते तीनों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दुर्घटना के बाद अचानक टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई थी। इस दौरान उसमें सवार श्याम शिवनारायण और देवेंद्र मदद के लिए लोगों को पुकारते रहे। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि सभी उन्हें केवल जलता हुआ देखने के अलावा कुछ नहीं कर सके। मौके पर आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन तब तक तीनों जिंदा जल चुके थे। सूचना मिलते ही मौके पर भोरासा थाना प्रभारी चेतसिंह परते मौके पर पहुंच गए थे। एसआई चेत सिंह परते ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर उज्जैन के रहने वाले जयदीप राठौर निवासी आदित्य नगर की है। उसमें 3 लोग सवार थे जो कि उज्जैन के पिपली नाका क्षेत्र के रहने वाले थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों भोपाल में शादी का सामान छोड़ने के लिए आए थे। लौटते समय दर्दनाक हादसा हो गया। उक्त घटना की जानकारी ट्रैवलर मालिक और मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.