ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Drug Case में भारती सिंह का नाम आने के बाद कपिल शर्मा हुए ट्रोल, यूजर ने कहा- वही हाल आपका है…

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई मामलों में जांच जारी है। लेकिन सबसे ज्यादा ड्रग एंगल को लेकर जांच चल रही है। अबतक इस मामले में कई नाम शामिल हो चुके हैं। वहीं कई लोग इस केस में जेल भी जा चुके हैं। वहीं बीते दिनों कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया का नाम भी इस केस में जुड़ गया है। ड्रग केस में शामिल होने के बाद से लगातार  दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक के रिएक्शन भी सामने आ चुके हैं। वहीं अब भारती का ड्रग्स केस में नाम आने पर एक यूजर ने कपिल शर्मा को ट्रोल किया है जिसपर उन्होंने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ में कॉमेडियन भारती सिंह ने ड्रग्स के सेवन की बात को कबूल किया था। इसी के बाद से ही उनको लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब एक यूजर ने ​कपिल शर्मा पर भी निशाना साधने की कोशिश की। यूजर ने लिखा, ‘भारती का क्या हाल हुआ? जब तक पकड़ी नहीं गई, ड्रग्स नहीं लेती थी। वही हाल आपका है शायद, जब तक पकड़े नहीं जाओगे।’

यूजर के इस कमेंट पर कपिल शर्मा कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने भी पलटवार करते हुए उसे करारा जवाब दिया। कपिल ने उसके ट्वीट को रीट्विट करते हुए लिखा, ‘पहले अपने साइज की शर्ट सिलवा मोटे।’ हालांकि, बाद में कपिल शर्मा ने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया। कपिल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं कई यजूर इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे हैं।

अपको बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने 22 नवंबर को ड्रग्स के सेवन और घर में 85.5 ग्राम गांजा पाए जाने पर गिरफ्तार किया था। दो दिन बाद कोर्ट में सुनवाई के चलते दोनों को जमानत मिल गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.