ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अहमद पटेल के निधन पर बोले दिग्विजय- वे सभी कांग्रेसियों के लिए हर राजनैतिक मर्ज़ की दवा थे

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। उनके निधन पर एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी कांग्रेसियों के लिए हर राजनैतिक मर्ज़ की दवा थे। दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘‘अहमद पटेल नहीं रहे। एक अभिन्न मित्र, विश्वसनीय साथी चला गया। हम दोनों सन 1977 से साथ रहे। वे लोकसभा में पहुंचे, मैं विधान सभा में। हम सभी कांग्रेसियों के लिए वे हर राजनैतिक मर्ज़ की दवा थे। मृदुभाषी, व्यवहार कुशल और सदैव मुस्कुराते रहना उनकी पहचान थी।’’
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा- ‘‘कोई भी कितना ही गुस्सा हो जाए, उनमें यह क्षमता थी कि वे उसे संतुष्ट करके ही भेजते थे। मीडिया से दूर, पर कांग्रेस के हर फैसले में शामिल। कड़वी बात भी बेहद मीठे शब्दों में कहना उनसे सीख सकता था। कांग्रेस पार्टी उनका योगदान कभी भी नहीं भुला सकती। अहमद भाई अमर रहें।‘’

दिग्विजय सिंह यही नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि, ‘‘अहमद भाई बहुत ही धार्मिक व्यक्ति थे और कहीं पर भी रहें, नमाज़ पढ़ने से कभी नहीं चूकते थे। आज देवउठनी एकादशी भी है जिसका सनातन धर्म में बहुत महत्व है। अल्ला उन्हें जन्नतउल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमाएँ। आमीन।’’

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे और कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उनका इलाज गुरुग्राम के मेंदाता में चल रहा था जहां बुधवार को तड़के तीन बज कर करीब 30 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। सीएम शिवराज, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत तमात नेताओं ने उनके निधन पर ट्वीट कर गहरा दुख जताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.