ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम रेलवे की पहली किसान रेल सेवा शुरु, सांसद शंकर लालवानी ने दिखाई हरी झंडी

इंदौर: मंगलवार को इंदौर के लक्ष्मी बाई नगर माल गोदाम से प्रदेश की पहली किसान रेल को सांसद शंकर लालवानी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 18 कोच की यह पैसेंजर ट्रेन पहली बार इंदौर से 118 टन प्याज लेकर गुवाहाटी के लिए रवाना हुई। इस दौरान इंदौर लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन मालगोदाम पर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें सांसद शंकर लालवानी जीवन सिंह गहलोत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष व रतलाम मंडल के डीआरएम विनीत गुप्ता विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

पश्चिम रेलवे की पहली किसान ट्रेन को मंगलवार को इंदौर लक्ष्मीबाईनगर रेलवे स्टेशन से चली जो गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचेगी। बताया जा रहा है यह ट्रेन फरवरी 2021 तक चलेगी। मंगलवार दोपहर 3 बजे ट्रेन का लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से सांसद शंकर लालवानी ने शुभारंभ किया। मंगलवार को प्रदेश की पहली किसान ट्रेन इंदौर से रवाना हुई जिसमें कोरोनावायरस से खाली पड़ी पैसेंजर ट्रेनों का प्याज परिवहन के लिए उपयोग किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकर लालवानी ने मंच से कहा कि बहुत ही खुशी का मौका है। खासकर किसानों के लिए क्योंकि किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल पाता है, किसान प्याज को सड़कों पर फेंकने के लिए मजबूर हो जाते हैं। लेकिन अब किसान अपना उत्पादन इस रेल के मार्फत पहुंचा सकेंगे। लालवानी ने कहा आने वाले दिनों में 15 नई ट्रेनें चलाई जाएगी, जिसमें लाखों किसान फसल व अन्य प्रदेश में दिखने वाली खाद्य सामग्री इंदौर से अन्य प्रदेशों में भेज सकेंगे जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होगी।

वहीं ट्रेन को हरी झंडी देने के बाद पत्रकारों से चर्चा में लालवानी ने कहा कि इंदौर के लिए सौभाग्य की बात है कि किसान रेल प्रदेश में पहली बार इंदौर से चल रही है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 180 टन प्याज आज भेजा जा रहा है। इससे किसानों को फसल का सही दाम मिलेगा। माल सील रहेगा और सही समय पर माल मंडियों तक पहुंच जाएगा। वही किसान रेल का समय भी निश्चित रहेगा।

हालांकि रतलाम मंडल के डीआरएम विनीत गुप्ता ने यह सुनिश्चित किया है कि यह ट्रेन पहली किसान ट्रेन होने से इसमें पैसेंजर कोच में ही किसानों की उपज का परिवहन किया जाएगा। साथ ही यह ट्रेन फरवरी 2021 तक चलेगी लेकिन बाद में सरकार के आदेश और मांग के अनुसार ट्रेन को चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि ट्रेन पहले फेरे में इंदौर से ही 18 कोच में 180 टन प्याज लेकर रवाना हुई। दो कोच खाली रहें, जिसमें रास्ते के स्टेशनों से लोडिंग की जाएगी। ट्रेन बैरागढ़, बीना, झांसी, 1. कानपुर, लखनऊ, बाराबांकी, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर रुकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.