ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP के गृह मंत्री बोले- कमलनाथ ने मध्य प्रदेश को ऐसे लूटा जैसे मुहम्मद गजनवी ने भारत को लूटा था

भोपाल: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के स्थाई होने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एक्शन में आ गए हैं। एक बार फिर से पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर बरसे। उन्होंने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बताते हुए कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार को सदी की भ्रष्ट सरकार बताया और कहा कि कमलनाथ ने इस तरह जनता को लूटा है जैसे मुहम्मद गजनबी ने लूटा था। वहीं उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने की बड़ी वजह भी बताई।

गृह एवं जेल मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पहले से ही कह रहे थे कि सदी की भष्ट सरकार है। वल्लभ भवन को दलालों के अड्डा क्यों बना दिया था? कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिंधिया जी ने अपने आप को पार्टी(कांग्रेस) से इसलिए ही दूर किया था क्योंकि बोली लग रही थी को कौन कितनी उगाई करेगा। अब समझ में आया कि खजाना खाली क्यों हो गया। कमलनाथ खुद को अलग क्यों रखते थे। महिला एवं बाल विकास विभाग के कुपोषण का पैसा कांग्रेस राहुल बाबा के कुपोषण दूर करने में लगाया। सोशल वेलफेयर का पैसा गांधी वेलफेयर में हो रहा था जमा।

गृहमंत्री ने आगे कहा कि कमलनाथ ने जैसे गरीबों का पैसा लुटा मोहम्मद गजनबी की याद आ जाती है। मध्य प्रदेश के गरीबों का पैसा लूट कर कमलनाथ ने जघन्य अपराध किया है। उन्होंने कमलनाथ से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर ये वर्गीश कौन है। कमलनाथ इस बात का जवाब दें। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस मामले की जांच कराएगी। विधि विशेषज्ञों से भी सलाह ली जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.