ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदूषण से निपटने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की अनोखी पहल, पराली से बनेगी बायोगैस

भोपाल: प्रदूषण का स्तर बढ़ाने में पराली का अहम भूमिका रहती है। हवा की गुणवत्ता को खराब होने के लिए पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है। करोनो संकट के बीच पराली का जलाना स्वास्थ्य के लिए और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है। इस समस्या से उभरने के लिए मध्य प्रदेश कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने प्रभावी पहल की है। प्रस्तावित योजना के तहत मध्यप्रदेश में पराली को उपयोगी बायोगैस में बदला जाएगा।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है, किसानों के पास इसके अलावा कोई आसान विकल्प भी नहीं है। इस कारण देश की अर्थव्यवस्था के असली नायक अन्नदाता किसान पर्यावरण के खलनायक रूप में आते जा रहे हैं। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों के साथ जुड़ी दिक्कतों को समझे बिना इसका हल नहीं निकल सकता, खेतीहर मजदूरों की कमी और फसल की कटाई में हार्वेस्टर के उपयोग से पराली बड़ी समस्या बन गई है और इसका समाधान किसान को जेल पहुंचाकर नहीं निकाला जा सकता। इसके लिए सरकारों को सहयोगी बनकर रास्ता निकालना होगा।

कमल पटेल ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों के साथ विचार विमर्श कर मध्यप्रदेश में पराली से उपयोगी बायोगैस बनाने के उपाय पर अमल शुरू किया जा रहा है। बहुत जल्द आवश्यक प्लांट की स्थापना के लिए पहल की जाएगी। इससे किसानों और शासन के लिए संकट बनी पराली का बेहतर उपयोग हो सकेगा। पराली से बनी इस बायोगैस का सीएनजी वाहनों सहित अन्य क्षेत्रों में उर्जा के तौर पर इस्तेमाल हो सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.