ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका में कई स्थानों पर भारतीय-अमेरिकियों ने मनाया छठ पर्व

वाशिंगटन/पटना/रांचीः अमेरिका में मुख्य रूप से बिहार, झारखंड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के भारतीय-अमेरिकियों ने सूर्य भगवान की पूजा कर छठ पर्व मनाया।
ऐतिहासिक पोटोमैक नदी, न्यूजर्सी में झील और मकानों में बने अस्थायी जलाशयों सहित देशभर में विभिन्न जलाशयों पर समुदाय के सदस्यों ने कोरोना वैश्विक महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करते हुए छठ पूजा की। सैंकड़ों भारतीय-अमेरिकी श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को सूर्यास्त और शनिवार को सूर्योदय की पूजा सहित त्योहार से जुड़े सभी कार्यक्रम जूम और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर देखे। छठ मुख्य रूप से बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला प्राचीन हिंदू त्योहार है। इस दौरान लोग व्रत रखते हैं, नदियों में स्नान करते हैं और सूर्य भगवान की पूजा करते है। 4 दिन तक मनाया जाने वाला यह त्योहार शनिवार सुबह समाप्त हुआ।

वहीं भारतीय-अमेरिकी कृपा सिंह ने कहा कि पोटोमैक नदी में एक समय पर 25 लोग ही मौजूद रहे और परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखी। छठ पूजा को देखने के लिए परिसर पर आए लोगों ने भी दूरी बनाए रखी। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर सिंह अपनी पत्नी अनीता के साथ 2006 से वाशिंगटन डीसी के वर्जिनिया उपनगर में पोटोमैक नदी के किनारे छठ पूजा मनाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि खरना से लेकर सुबह अर्घ्य देने तक का पूरा कार्यक्रम उन लोगों के लिए जूम और फेसबुक पर प्रसारित किया गया जो महामारी के कारण इसमें शामिल नहीं हो पाए। इसे भारत और नेपाल में रह रहे उनके परिवारों के लिए भी प्रसारित किया गया।

बता दें कि बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ ने लगातार चौथे साल न्यूजर्सी के मोनरे स्थित थॉमसन पार्क में छठ पूजा मनाई। इस समारोह में न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत, रणधीर जायसवाल और उप महावाणिज्यदूत शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए। पेनसिल्वेनिया, फ्लोरिडा और टेक्सास में भी छठ पूजा मनाई गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.