ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

J&K: पुंछ जिले में LoC के पास दिखी ड्रोन जैसी उड़ने वाली संदिग्ध चीज, सुरक्षा बल अलर्ट

नगरोटा में आतंकी साजिश के बाद भारतीय सेना सतर्क है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी की गई है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में तनाव के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक उड़ने वाली चीज दिखी है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह उड़ने वाली वस्तु ड्रोन है या कोई और चीज। इसको लेकर सुरक्षा बल भी अलर्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक उड़ने वाली वस्तु देखी गई।

सुरक्षा बल जांच कर रहे हैं कि उड़ने वाली चीज क्या है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से LoC एरिया में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ गई हैं। साथ आतंकियों के घुसपैठ की कोशिशों में भी बढ़ौत्तरी हो रही है। भारतीय सेना आतंकियों की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शनिवार शाम LoC पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जहां सुबह पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.