ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भारतीय सेना में नौकरी पाने का मौका, 4 जनवरी से होगी रैली, करें अप्लाई

Indian Army Recruitment Rally 2020: यदि आप आठवीं, दसवीं या बारहवीं पास हैं और भारतीय सेना में सैनिक बनने के इच्छुक हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है।   भारतीय सेना अपने भर्ती मुख्यालय जालंधर कैंट में 4 से 31 जनवरी, 2021 तक भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। रैली में जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन जिलों के उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे। रैली में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 14 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। वहीं, रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर, 2020 है। उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि इस भर्ती रैली में वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे, जिन्हें सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद एडमिट कार्ड मिलेगा। एडमिट कार्ड के माध्यम से ही, उम्मीदवार इस भर्ती रैली में हिस्सा ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड, उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 29 दिसंबर, 2020 से 3 जनवरी, 2021 तक भेजे जाएंगे।

बता दें कि इस भर्ती के तहत सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क समेत विभिन्न केटेगरी में नियुक्तियां की जानी हैं। अलग-अलग केटेगरी के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा व अन्य संबंधित पात्रता निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन स्टेप से करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन आर्मी के रिक्रूटमेंट पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें। होमपेज पर उपलब्ध रैली नोटिफिकेशन्स पर क्लिक करें। अब संबंधित रिक्रूटमेंट रैली के लिंक पर क्लिक कर आप डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। वहीं, रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके आप मांगी गई जानकारियां दर्ज करें व अपनी पात्रता की जांच करें। इसके बाद आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.