ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ICC ने अचानक बदला नियम, दूसरे स्थान पर खिसकी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया नंबर एक

दुबई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों में बदलाव किया है। इसके बाद अब अंक तालिका में जोरदार बदलाव हुआ है। बुधवार तक जो ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर थी वह पहले जबकि टॉप पर चल रही भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। गुरुवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से नए नियम के तहत बदलाव किए गए।

वैसे तो इस वक्त अंक तालिका में भारतीय टीम के पास 360 अंक हैं और वह पहले स्थान पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया के पास 296 अंक हैं और वह भारत से 64 अंक पीछे हैं लेकिन आईसीसी द्वारा टेस्ट चैंपियनशिप के अंकों को तय करने के लिए नए नियम का घोषणा की गई है। इस नियम के लागू होने के बाद भारतीय टीम दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के जीत का प्रतिशत भारत से बेहतर

टेस्ट चैंपियनशिप के तहत भारतीय टीम ने अब तक कुल 4 टेस्ट सीरीज खेली है और टीम के जीत का प्रतिशत 75 फीसदी है। बात ऑस्ट्रेलियाई टीम की करें तो 3 सीरीज खेलने के बाद उसके जीत का प्रतिशत 82.22 फीसदी है। इस हिसाब से भारत दूसरे और ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है। बुधवार तक भारतीय टीम पहले स्थान पर थी और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर काबिज थी। नीचे अंक तालिका में हुए बदलाव से पहले की तस्वीर है। एक नजर डालिए।

नियम के बदलने का असर सिर्फ पहले और दूसरे स्थान पर हुआ है। इंग्लैंड की टीम पहले भी तीसरे नंबर पर थी और अब भी उसी स्थान पर बनी हुई है। इसी तरह से न्यूजीलैंड की जीत का प्रतिशत 50 है और वह चौथे नंबर पर है। पांचवें नंबर पर पाकिस्तान है जिसके जीत का प्रतिशक 39.52 का है। इसके बाद श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.