ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में कोरोना संकट पर सर्वदलीय बैठक, बाजार बंद करने के विरोध में कांग्रेस

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वायरस पर बिगड़ती स्थिति पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में कांग्रेस ने बाजारों को बंद करने का विरोध किया है। कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से छठ पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए दिल्ली सरकार को एक चिट्ठी भी दी है। वहीं भाजपा ने कुप्रबंधन और बेड की संख्या में वृद्धि का मामला उठाया। बता दें कि दिल्ली में 28 अक्तूबर के बाद से covid-19 के नए मामलों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। 28 अक्तूबर को रोज सामने आने वाले मामलों का आंकड़ा पहली बार 5,000 के पार कर गया था।

11 नवंबर को यह संख्या 8,000 का आंकड़ा पार कर गई थी। जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक दिन में कल सबसे ज्यादा 131 लोगों ने जान गंवाई। वहीं 24 घंटे में 7486 नए मामले दर्ज किए गए। देश में कोरोना का आंकड़ा 89 लाख 60 हजार के करीब पहुंच गया है। 24 घंटे में करीब 45 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि इतने ही समय में करीब 49 हजार लोग रिकवर हुए हैं। बैठक के लिए आम आदमी पार्टी (AAP), भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के नेता शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.