ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हनीट्रैप केस: जीतू सोनी के बेटे अमित सोनी को 16 मामलों में मिली जमानत, जेल से हुए रिहा

इंदौर: मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में खुलासे के बाद करीब 1 साल पहले जीतू सोनी उसके परिवार के अवैध साम्राज्य को पुलिस, प्रशासन सहित नगर निगम ने कार्यवाही करते हुए नेस्तनाबूद किया गया था। इस केस के मुख्य आरोपी जीतू सोनी व उनके बेटे अमित सोनी को जेल हुई थी। लेकिन अब उनके बेटे अमित सोनी को एक बड़ी राहत मिली है। अमित सोनी को 16 आपराधिक मामला में जमानत मिली है, जिसके बाद अमित सोनी को जेल से रिहा किया गया है।

इंदौर में हनी ट्रैप के मामले के खुलासे के बाद जीतू सोनी से जुड़े माय होम सहित अन्य अवैध निर्माणों पर पुलिस विभाग प्रशासन व नगर निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था तो वही जीतू सोनी के घर पर कार्रवाई के दौरान जीतू सोनी मौके से फरार हो गया था और उसके लड़के अमित सोनी को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद अमित सोनी पर करीबन 16 मामले दर्ज किए गए थे जिनमें तकरीबन 16 मामले दर्ज किए गए थे। अमित सोनी को साल भर में कई मामलों में न्यायालय से जमानत भी मिलती गई और गुरुवार सुबह सभी मामलों में जमानत मिलने के जेल से रिहा कर दिया गया।
बता दें जीतू सोनी को भी पिछले दिनों इंदौर की क्राइम ब्रांच द्वारा गुजरात से गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल में रखा गया है तो वहीं उनके अधिवक्ता का कहना है कि जल्द ही जीतू सोने की भी करीबन 64 मामलों में जमानत मिल जाएगी और वह भी 2 से 3 महीने में जेल से रिहा हो जाएंगे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.