ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सैफुद्दीन सोज ने ‘गुपकर गैंग’ टिप्पणी को लेकर अमित शाह पर हमला बोला

श्रीनगर: कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के मुख्यधारा के राजनीतिक दलों के गठबंधन को ‘गैंग’ करार देकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत और इसके लोकतंत्र की खराब छवि पेश की है। शाह ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा था कि जम्मू कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है और रहेगा। उन्होंने केंद्रशासित प्रदेश के राजनीतिक दलों के गठबंधन को ‘गुपकर गैंग’ करार देते हुए कहा था कि यह देश के हितों के खिलाफ ‘अपवित्र वैश्विक गठबंधन’ है।  शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछा था कि क्या वे गुपकर घोषणापत्र गठबंधन का समर्थन करते हैं जिसका गठन अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग करने के लिए किया गया है।

सोज ने एक बयान में कहा कि यह सच में दुर्भाग्यपूर्ण है कि गृह मंत्री अमित शाह ने इस तरह का बयान दिया और कश्मीर की मुख्यधारा को च्च्गैंगज्ज् करार दिया। उन्होंने कहा कि शाह ने भारत और इसके लोकतंत्र की खराब छवि पेश की है। सोज ने कहा कि वर्तमान सत्तारूढ़ वर्ग और केंद्र पहले ही यह कल्पना कर भारत में शासन प्रणाली को ‘का फी नुकसान’ पहुंचा चुके हैं कि देश की लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए भाजपा ही एकमात्र रक्षक है।

उन्होंने कहा,”जबकि सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है। तथ्य यह है कि केंद्र में बैठी आज की सरकार ने भारत और इसके लोकतंत्र की गलत छवि पेश की है और अब यह समूची प्रणाली के लिए एक बड़ा झटका है कि कश्मीर की मुख्यधारा की एकजुटता को भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए खतरे के रूप में देखा जाता है।”

शाह ने कहा था कि कांग्रेस और गुपकर गिरोह जम्मू कश्मीर को आतंक और उत्पात के युग में वापस ले जाना चाहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.