ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामी रामदेव बोले- भारत जल्द बनेगा हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर, पीएम मोदी का सपना होगा पूरा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के आह्वान का समर्थन करते हुए योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि उन्हें विश्वास है भारत जल्द ही हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। आजादी के बाद पहली बार देश में एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसका व्यक्तित्व स्वदेशी, योग, राष्ट्रवाद और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। मोदी जी आत्मनिर्भर भारत के लिए एक आदर्श व्यक्ति हैं और हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। लोकल को वोकल बनना और लोकल को ग्लोबल बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। हम सभी उस सपने को साकार करने के लिए काम करेंगे। स्वामी रामदेव ने यह बात एक वीडियो संदेश में कही।

गौरतलब है कि  जैन आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरिश्वर जी महाराज की 151वीं जयंती पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आध्यात्मिक नेताओं से आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार के वोकल फार लोकल अभियान को लोकप्रिय बनाने में मदद करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की। इसके बाद ही स्वामी रामदेव का यह बयान सामने आया है।

स्वामी रामदेव ने वीडियों संदेश में आगे कहा, ‘मैं कई कथकारों, आचार्यों और गुरुओं के संपर्क में हूं। हमारे आध्यात्मिक गुरुओं की देशभर के करोड़ों लोगों से जुड़े हुए हैं। हम  लोकल को वोकल बनाने के लिए एक साथ आएंगे। इससे आत्मनिर्भरता की क्रांति होगी।’मुझे विश्वास है कि भारत कृषि से लेकर कॉर्पोरेट क्षेत्र, स्वास्थ्य, शिक्षा, अनुसंधान और विनिर्माण क्षेत्रों तक हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।’ उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने  का आग्रह किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.