ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का निधन, पूर्व सीएम कमलनाथ व भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भोपालमध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सारंग का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार 14 नवंबर मुंबई के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। कई वरिष्ठ नेता उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह खुद उनके पार्थिव शरीर को लेने भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचे।

दरअसल, बीते दिनों भाजपा नेता सारंग की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। कैलाश सारंग के पार्थिव शरीर को रविवार की सुबह 9 बजे विशेष विमान से भोपाल लाया गया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह समेत भाजपा के अनेक नेता स्टेट हैंगर पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कैलाश सारंग के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

भाजपा कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान 74 बंगले पर ले जाया गया। करीब दोपहर दो बजे उनके पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। जहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम होने के बाद दोपहर 3.30 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट के लिए उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और शाम 4 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.