ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

धनतेरस पर दो बाइक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, इलाके में मचा कोहराम

रीवा: धनतेरस की रात जहां सारा शहर दिवाली की खरीददारी में व्यस्त था वहीं दो बाइक की आपसी टक्कर में रीवा के 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा था कि टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में शिफ्ट करा दिया। घटना रीवा जिले के मनावर थाना अंतर्गत जिल्हा की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, डभौरा निवासी राजेश पाण्डेय पुत्र कृष्णानंद पाण्डेय 40 वर्ष अपनी माता बेलपत्री पाण्डेय 65 वर्ष एवं पिता कृष्णानंद पाण्डेय 70 वर्ष को बाइक से लेकर गांव की तरफ जा रहा था,  जैसे ही पनवार थाना क्षेत्र के जिरौहा मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से बाइक में सवार होकर आ रहे हुब्बलाल कोरी पुत्र वासुदेव कोरी 65 वर्ष, सोनू कोरी पुत्र हुब्बलाल कोरी 30 वर्ष एवं डुग्गू कोरी पुत्र धीरेन्द्र कोरी 10 वर्ष तीनों निवासी गोहटा अतरैला से टक्कर हो गई। 5 की घटना स्थल में ही मौत हो गई। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.