ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल का दौरा पड़ने से पूर्व कांग्रेस विधायक का निधन, पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक

भोपाल: बैतूल के पूर्व कांग्रेस विधायक और उद्योगपति विनोद डागा का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। विनोद डागा के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने डागा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को बेहद दुखद व स्तब्ध करने वाला बताया।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक  विनोद डागा के असामयिक निधन की ख़बर बेहद दुखद व स्तब्ध करने वाली है। कल ही संगठन की एक बैठक में वे साथ थे। कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का सदैव पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन किया।

आपको बता दें कि विनोद डागा रोज की तरह गुरुवार सुबह जैन स्थानक गए थे। वहीं मंदिर में ही हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवंगत विनोद डागा के छोटे बेटे निलय डागा फिलहाल बैतूल विधान सभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.