ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कंप्यूटर बाबा को नहीं मिली जमानत, 353 और SCST एक्ट का केस दर्ज कर जेल में ली गिरफ्तारी

इंदौर: कंप्यूटर बाबा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। देर रात फिर कंप्यूटर बाबा पर एक मामला और दर्ज किया गया जिसके बाद पुलिस ने पहले से ही जेल में बंद कंप्यूटर बाबा की जेल में ही गिरफ्तारी ली है। कंप्यूटर बाबा पर यह कार्रवाई शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में हुई है।

पहले से ही जेल में बंद कंप्यूटर बाबा मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही देर रात फिर पुलिस ने पंचायत सचिव शिकायत पर 353 शासकीय कार्य मे बाधा सहित एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जेल में ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र की सरकारी जमीन पर जब पंचायत सचिव पहुंचे थे तो उनके साथ कंप्यूटर बाबा द्वारा अभद्रता की गई थी। वह शासकीय कार्य में बाधा डाली गई थी जिसके बाद पंचायत सचिव ने आज थाने पहुंचकर बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पहले से ही जेल में बंद कंप्यूटर बाबा को फॉर्मल गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अब कोर्ट के आदेश के बाद बाबा की रिमांड भी लेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.