ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चीन ने अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और कमला हैरिस को दी बधाई, पहले किया था इनकार

बीजिंग। चीन ने आखिकार अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन(Joe Biden) और कमला हैरिस को चुनावों में जीत पर बधाई दी है। चीन ने करीब एक हफ्ते बाद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जीत पर बाइडन और कमला हैरिस को शुभकामनाएं दी हैं। चीन ने इसी हफ्ते अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में विजेता के रूप में जो बाइडन को बधाई देने से इनकार कर दिया था। चीन ने उस वक्त कहा था कि अमेरिका का चुनाव परिणाम देश के कानूनों और प्रक्रियाओं से निर्धारित होना चाहिए।

लेकिन अब चीन ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन को जीत पर बधाई दी। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि हम अमेरिकी लोगों की पसंद का सम्मान करते हैं। हम श्री बाइडन और सुश्री हैरिस को बधाई देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम समझते हैं कि अमेरिकी चुनाव के परिणाम अमेरिकी कानूनों और प्रक्रियाओं के अनुसार निर्धारित किए जाएंगे। ट्रंप ने हार मानने से इंकार करते हुए चीन को एक अजीब स्थिति में डाल दिया है, जिसमें चीन ने ट्रंप का विरोध करने के लिए कुछ भी किया। ट्रंप ने चुनावों के नतीजों के खिलाफ इसे कोर्ट में चुनौती दी है। ट्रंप 20 जनवरी तक अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस में बने रहेंगे

चीन और अमेरिका के बीच के संबंधों की बात करें तो यह दशकों से तकनीक और व्यापार से लेकर हांग कांग और कोरोनवायरस तक के विवादों में सबसे खराब स्थिति में हैं। ट्रंप प्रशासन ने चीन के खिलाफ कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। जिससे हालात और बिगड़े हैं।

बता दें कि अमेरिका के कई राज्यों में वोटों की गिनती अभी भी जारी है। इस बीच जो बाइडन ने एरिजोना राज्य में भी जीत हासिल कर यहां के 11 वोटों पर कब्जा जमाया है और अपने इलेक्टोरल कॉलेज मार्जिन को मजबूत किया है जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अभी तक राष्ट्रपति चुनावों में हार नहीं मानी है। एरिज़ोना में जीत के बाद जो बाइडन के पास 290 इलेक्टोरल वोट हो गए हैं। जबकि ट्रंप के पास 217 इलेक्टोरल वोट हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.