ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

असम में पत्रकार ने दम तोड़ा, सरकार ने दिया सीआइडी जांच का आदेश

गुवाहाटी। असम में एक स्थानीय टेलीविजन चैनल के पत्रकार की गुरुवार को मौत हो गई। उसे राज्य के तिनसुकिया जिले में बुधवार रात एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। पत्रकार के नियोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उनकी इसलिए हत्या की गई, क्योंकि उन्होंने अपने क्षेत्र में भ्रष्टाचार एवं अवैध गतिविधियों को उजागर किया था। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए मामले की सीआइडी से जांच कराने का आदेश दिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रतिदिन टाइम चैनल के काकोपथार के वरिष्ठ संवाददाता पराग भुइयां को बुधवार रात एक वाहन ने उनके घर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर टक्कर मार दी थी। डिब्रूगढ़ के एक नìसग होम में गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान कर ली गई है और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो फरार हो गया था। मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.