ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देश में कोरोना कुल मामले 87 लाख के पार, लगातार घट रहे एक्टिव केस

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के 44 हजार 878 मामले सामने आए हैं और 547 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 87 लाख 28 हजार 795 मामले सामने आ गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या एक लाख 28 हजार 688 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय  के अनुसार देश में चार लाख 84 हजार 547 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में इसमें चार हजार 747 कमी आई है।

कोरोना से अब तक 81 लाख 15 हजार  580 मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 49 हजार 979 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना की मृत्यु दर 1.47 फीसद हो गई है। रिकवरी रेट 92.97 फीसद हो गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)  के अनुसार गुरुवार को 11 लाख 39 हजार 230 सैंपल टेस्ट हुए। कुल अब तक 12 करोड़ 31 लाख ज्यादा सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली हुई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले हुए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली हुई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले हुए थे।

दिल्ली में जानलेवा साबित होने लगा कोरोना

दिल्ली में कोरोना बेहद जानलेवा साबित होने लगा है। यहां गुरुवार को कोरोना के 7053 नए मामले आए। वहीं 6462 मरीज ठीक हुए। चिंता का विषय यह है कि 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार अपनी रिपोर्ट में एक दिन में सौ से अधिक मरीजों की मौत की पुष्टि की है।

महाराष्ट्र में सुधर रहे हालात

धीरे-धीरे ही सही कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में हालात सुधरते दिख रहे हैं। गुरुवार को राज्य में 4,496 नए मामले सामने आए। वहीं 7,809 को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इससे कुल संक्रमितों की संख्या जहां 17,36,329 हो गई, वहीं स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 16,05,064 हो गया है। इस दौरान 122 लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 45,682 हो गया है। राज्य में फिलहाल 85,583 सक्रिय मामले हैं।

केरल में पांच हजार से अधिक मामले

केरल में गुरुवार को 5,537 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,08,838 हो गई है। वहीं 6,119 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने से अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 4,28,529 हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि फिलहाल 77,818 मामले सक्रिय हैं। इस दौरान 25 और लोगों की मौत से मृतक संख्या बढ़कर 1,796 हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.