ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट तेज, सिंधिया और राकेश सिंह बनेंगे केंद्रीय मंत्री

भोपाल : बिहार, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में परचम लहराने के बाद मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार करने की सुगबुगाहट शुरू हो गईं है। बिहार में NDA के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में MP से जिन दो बड़े चेहरों को शामिल किए जाने की जानकारी मिल रही है। इसमें सबसे प्रमुख कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए देश के जाने-माने नेता ग्वालियर से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं तो इसके साथ ही संस्कारधानी से चार बार के सांसद राकेश सिंह का नाम भी शामिल है।

मध्य प्रदेश के महाभारत में चुनाव परिणाम के साथ ही दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला भी परिणाम के आधार पर शुरू हो गया है और अब इसके लिए कवायद भी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश उपचुनाव के परिणाम कई नेताओं की किस्मत को खोलने वाले हैं। अब जो खबर आ रही है वह भी बेहद चौंकाने वाली है, बिहार और मध्य प्रदेश के चुनावी परिणाम के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार होगा। यह विस्तार देवउठनी, ग्यारस दीपोत्सव के बाद किए जाने की सम्भावना है। जिसमें मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और जबलपुर सांसद राकेश सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। लंबे अरसे से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से अंतिम समय में राकेश सिंह पीछे रह जाते रहे हैं। इस बार मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में जब जबलपुर से मंत्रिमंडल में किसी विधायक को जगह नहीं मिली तो यहां के लोग अपने को उपेक्षित महसूस करने लगे।

अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में राकेश सिंह को मौका देकर उनकी नाराजगी को कम करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि इसके लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अहम भूमिका रहेगी। मध्यप्रदेश उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं, अब बीजेपी से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला भी होगा। उनका असर ग्वालियर-चंबल के क्षेत्र में किस तरह से रहा है वह वहां की सीटों के आधार पर तय किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम के बाद इनको भी केंद्र में मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा और इनकी भूमिका को प्रभावी बनाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब बीजेपी में सिंधिया शामिल हुए थे, तभी यह तय हो गया था कि उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी, लेकिन बीच में उपचुनाव के चलते और कोरोना की वजह से मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ। अब उम्मीद जताई जा रही है कि देवउठनी ग्यारस दीपोत्सव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और सिंधिया को इसमें मौका मिल सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.