ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

CM शिवराज से मिले कमलनाथ, बोले- हम सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे

भोपाल: उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे। इस दौरान सीएम शिवराज ने कमलनाथ का स्वागत किया औऱ कमलनाथ ने भी सीएम को जीत की बधाई दी। जिसके बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने निवास पर भेंट कर शुभकामनाएं दी। मैं उनको हृदय से धन्यवाद देता हूं। प्रदेश की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए पूरे समर्पण एवं सामर्थ्य के साथ हम सब कार्य करेंगे। मध्यप्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने, यही हमारा संकल्प है।

वहीं सीएम शिवराज से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा मैंने सीएम शिवराज सिंह चौहान को जीत की बधाई दी है। मैंने उनसे कहा है कि आज प्रदेश के सामने कई चुनौतियां है। बेरोजगारी की, कृषि की, मैंने विश्वास दिलाया है कि विपक्ष की तरफ से प्रदेश के विकास में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी। वहीं कांग्रेस की हार को लेकर उन्होंने कहा कि हार के कारण की समीक्षा की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.