ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

28 नवंबर को होगी सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स भर्ती परीक्षा, 16 नवंबर तक भरें एग्जाम सेंटर च्वाइस

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 3850 सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स (सीबीओ) की भर्ती परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। बैंक द्वारा मंगलवार, 10 नवंबर को जारी नोटिस के अनुसार एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर ऑनलाइन टेस्ट 2020 का आयोजन 28 नवंबर 2020 को देश भर के विभिन्न शहरों में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा तिथि की घोषणा के साथ-साथ एसबीआई ने उम्मीदवारों को अपने पसंद के तीन परीक्षा केंद्र का चुनाव करने के लिए अप्लीकशन विंडों को फिर से ओपेन कर दिया है। उम्मीदवार बैंक के पोर्टल पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन विंडो के माध्यम से अपने एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर ऑनलाइन टेस्ट 2020 एग्जाम सिटी प्रिफ्रेरेंस सबमिट कर सकते हैं

ऐसे करें परीक्षा केंद्र/शहर का चुनाव

उम्मीदवारों को एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर ऑनलाइन टेस्ट 2020 एग्जाम सिटी का चुनाव करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट या उपर दिये गये लिंक के माध्यम से अप्लीकेशन पेज पर जाना होगा। इसके बाद अपने रजिट्रेशन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन में दिये गये ऑप्शंस में से तीन परीक्षा केंद्रों/शहरों का चुनाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि वे अपने पसंद के परीक्षा शहर का चुनाव नहीं करते हैं, तो बैंक द्वारा आवंटित किया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों के चुनाव के बाद भी बैंक द्वारा अलग परीक्षा शहर आवंटित किया जा सकता है।

एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर ऑनलाइन टेस्ट पैटर्न

एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर ऑनलाइन टेस्ट में दो सेक्शन होंगे – ए और बी। सेक्शन ए ऑब्जेक्टिव टाइप होगा जिसमें 100 क्वेश्चंस होंगे और परीक्षा 200 अंकों की और 2 घंटे की होगी। वहीं, सेक्शन बी में डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा, जो कि 50 अंकों का होगा और इसकी अवधि 30 मिनट होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए परीक्षा में ¼ निगेटिव मार्किंग भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.