सातवां राउंडः दुमका से BJP की लुईस मरांडी 2392 वोटों से आगे, बसंत सोरेन को मिले 35828 वोट
रांचीः झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इसी बीच दुमका सीट से मतगणना के नौवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी को 38220 वोट मिले हैं और झामुमो के बसंत सोरेन को 35828 वोट मिले हैं। बता दें कि लुईस मरांडी 2392 वोटों से आगे हैं।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि बेरमो और दुमका विधानसभा उप चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। परिणाम शाम तक प्राप्त हो जाएंगे। दुमका में मतगणना दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में जबकि बेरमो में मतगणना चास स्थित वेयर हाउस ऑफ बाजार समिति परिसर में हो रही है।
कोविड-19 महामारी के बीच उप चुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान हुआ था। कोरोना संक्रमण काल में संक्रमण से बचाव के साथ मतगणना कराना यहां के अधिकारियों के लिए भी एक नया अनुभव है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की मृत्यु के बाद बेरमो सीट पर उप चुनाव कराया गया है। बेरमो सीट पर कुल 16 उम्मीदवार मैदान में है।
वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका और बरहेट विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद दुमका सीट से इस्तीफा दे देने के कारण इस सीट पर उप चुनाव कराया गया। दुमका सुरक्षित विधानसभा उप चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.