ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सातवां राउंडः दुमका से BJP की लुईस मरांडी 2392 वोटों से आगे, बसंत सोरेन को मिले 35828 वोट

रांचीः झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इसी बीच दुमका सीट से मतगणना के नौवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी को 38220 वोट मिले हैं और झामुमो के बसंत सोरेन को 35828 वोट मिले हैं। बता दें कि लुईस मरांडी 2392 वोटों से आगे हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि बेरमो और दुमका विधानसभा उप चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। परिणाम शाम तक प्राप्त हो जाएंगे। दुमका में मतगणना दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में जबकि बेरमो में मतगणना चास स्थित वेयर हाउस ऑफ बाजार समिति परिसर में हो रही है।

कोविड-19 महामारी के बीच उप चुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान हुआ था। कोरोना संक्रमण काल में संक्रमण से बचाव के साथ मतगणना कराना यहां के अधिकारियों के लिए भी एक नया अनुभव है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की मृत्यु के बाद बेरमो सीट पर उप चुनाव कराया गया है। बेरमो सीट पर कुल 16 उम्मीदवार मैदान में है।

वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका और बरहेट विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद दुमका सीट से इस्तीफा दे देने के कारण इस सीट पर उप चुनाव कराया गया। दुमका सुरक्षित विधानसभा उप चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.