लौरिया, वाल्मीकि नगर, रामनगर, नरकटियागंज व बगहा के सबसे तेज नतीजे, दोबार की विधायक भागरथी देवी आगे
पश्चिम चंपारण। तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के इंताज़ार धीरे-धीरे ख़त्म हो रहा है। वोटो की गिनती शुरू हो गई है। धीरे-धीरे विधानसभा सीट के रूझान सामने आ रहे हैं। दैनिक जागरण पर आपको बिहार के प्रत्येक मतगणना स्थल से सीधे और सबसे तेज नतीजे मिलेंगे। यहां आप बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के लौरिया, वाल्मीकि नगर, रामनगर, नरकटियागंज और बगहा विधानसभा चुनाव 2020 के सबसे तेज नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। भागरथी विधनसभा से भाजपा की दोबार की विधायक भागरथी देवी तीसरी बार चुनाव जीतनी कोशिश कर रही हैं। अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।
Lauriya Chunav 2020 Results Live Updates
लौरिया विधानसभा क्षेत्र से भोजपुरी स्टार विनय बिहारी की साख दांव पर हैं। वह एनडीए की ओर से भाजपा के टिकट पर मैदान है। उनके सामने उनकी भाभी नीलम सिंह मैदान में है। बतौर निर्दलिय वह टक्कर दे रही हैं। वहीं, शंभु तिवारी महागठबंधन की ओर से राजद की टिकट पर ताल ठोक रहे हैं।
Valmiki Nagar Chunav 2020 Results Live Updates
वाल्मीकि नगर विधानसभा में पिछले बार के बागी और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह मैदान में हैं। वह इस बार जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उन्हें पूर्व विधायक राजेश सिंह कांग्रेस के टिकट पर टक्कर दे रहे हैं।
Ramnagar Chunav 2020 Results Live Updates
पश्चिम चंपारण में रामनगर विधानसभा सुरक्षित है। इस सीट पर लगातार भाजपा की दबदबा रहा है। साल 2000 से लगातार भाजपा का ही कब्जा है। दो बार से विधायक भागीरथी देवी की टक्कर कांग्रेस राजेश राम है। फिलहाल भाजपा की भागीरथी देवी बढ़त बनाए हुए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.