ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सपा ने कुनबा बढ़ाओ अभियान को दी रफ्तार, पूर्व सांसद कैलाशनाथ सिंह समेत कई नेता होंगे शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी में बड़ी बगावत के बाद समाजवादी पार्टी ने कुनबा बढ़ाओ अभियान को गति देना शुरू कर दिया है। सोमवार को पूर्व सांसद कैलाशनाथ सिंह यादव और उनके पुत्र सुनील यादव समेत अन्य दलों के आधा दर्जन से अधिक नेता समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे, इनमें बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस नेताओं की संख्या अधिक है।

यूपी मिशन 2022 की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी स्वयं को भारतीय जनता पार्टी के विकल्प के तौर पर सिद्ध करने का अभियान छेड़े हुए है। बहुजन समाज पार्टी के करीब आधा दर्जन विधायकों की बगावत और अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात के बाद सपाइयों द्वारा बसपा को भाजपा की ‘बी’ टीम सिद्ध करने के लिए धुंआधार प्रचार किया जा रहा है। बागी विधायकों से इसी प्रकार के बयान दिलाए जा रहे हैं। सपाइयों को उम्मीद है कि इस मुहिम से बसपा का दलित-मुस्लिम गठजोड़ कमजोर होगा। इसका लाभ मुस्लिमों की सपा के पक्ष के लामबंदी के रूप में मिलेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को दिन में करीब 12:30 बजे बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद कैलाश नायादव तथा उनके पुत्र सुनील यादव समेत बसपा के कई नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इनके साथ समाजवादी पार्टी से बांदा से सांसद रहे बालकुमार पटेल तथा पूर्व विधायक राम सिंह पटेल की घर वापसी होगी। यह भी अपने समर्थकों से साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। सोमवार को साइकिल पर सवारी करने वालों में पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल का नाम भी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से पूर्व कांग्रेस की बड़ी नेता और पूर्व सांसद अन्नू टंडन को शामिल करके समाजवादी पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह गैर भाजपाइयों की पहली पंसद है।

खजांची का जन्मदिन आज : नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में खड़ी मां को प्रसव होने पर जन्मे बालक खजांची का जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को मनाया जाएगा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.