ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Gilgit-Baltistan पर सियासत तेज : मरयम ने इमरान को किया खबरदार, कहा- सरकार की गिने-चुने बचे हैं दिन

मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरयम नवाज ने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान के सत्ता में दिन गिने-चुने बचे हैं और जल्द ही उनकी ‘फर्जी सरकार’ का अंत होने वाला है। चिलास में एक रैली को संबोधित करते हुए मरयम ने कहा कि दलबदलुओं को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम ने यह भी आरोप लगाया है कि गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव से पहले भी धांधली हो रही थी और लोगों को अपने वोटों की रक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि गिलगित-बाल्टिस्तान के लोग हिमालय की तरह मजबूत हैं और यहां के लोगों ने हमेशा उनकी पार्टी का समर्थन किया है। उन्होंने दावा किया कि पीएमएल-एन के कार्यकाल में ही क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा के लिए 15 नवंबर को चुनाव कराने का एलान किया है। इमरान सरकार ने पहले इस क्षेत्र को अस्थायी प्रांत का दर्जा देने की घोषणा की थी, जिसका यहां के लोगों ने जमकर विरोध किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.