ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बाइडन की जीत पर दिग्विजय की बधाई, कहा- भारत को भी बाइडन चाहिए! 2024 में पूरी होगी उम्मीद

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्यसभा सासंद दिग्विजय सिंह ने अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन और उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस को तीन नवंबर को हुए चुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में बधाई के साथ साथ तंज कसते हुए कहा भारत में भी एक जो बाइडेन की जरूरत है। उम्मीद है कि 2024 में हमें ऐसा एक नेता मिल जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि “सभी अमेरिकी मतदाताओं को जो बाइडेन को चुनने के लिए शुभकामनाएं, जो कि  अमेरिकियों को एकजुट करेंगे और अपने पूर्ववर्ती की तरह विभाजित नहीं करेंगे!” अगले ट्वीट में लिखा कि- हमें इस बात पर गर्व है कि बिडेन ने एक भारतीय अमेरिकी को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना। हम सबको आप पर गर्व है कमला। भगवान आपको और अधिक ऊंचाइयों तक अपनी राजनीतिक यात्रा पर ले जाए।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, “अब भारत में भी एक जो बाइडेन की जरूरत है!! उम्मीद करते हैं कि हमें 2024 में एक ऐसा नेता मिल जाएगा। पार्टी से जुड़े होने बावजूद हर भारतीय यह प्रयास होना चाहिए। भारत में विभाजनकारी ताकतों को हराना होगा। हम पहले भारतीय हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.