ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

महबूबा मुफ्ती का भड़काऊ बयान- नौकरी नहीं मिलेगी तो बंदूक उठाएंगे जम्मू कश्मीर के युवा

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती नज़रबंदी से रिहा होने के बाद से ही घाटी में जहर घोलने की कोशिशों में लग गई हैं। अब एक बार फिर उन्होंने विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब नौकरी नहीं मिलेगी तो वहां के लड़के बंदूक उठाएंगे ही।

जो ट्रंप के साथ हुआ वैसा ही केंद्र सरकार के साथ होगा: मुफ्ती
मुफ्ती ने बिहार का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तेजस्वी को बधाई देना चाहूंगी, जिसने इतना छोटा होने के बावजूद सरकार का रोटी, कपड़ा, रोजी, मकान और  370, 35ए, ज़मीन खरीदो बिहार में नहीं चलने  दिया।मुफ्ती यही नहीं रूकी उन्होंने कहा कि जैसै अमेरिका में ट्रंप का साथ हुआ वैसा ही केंद्र सरकार के साथ भी होगा।

सबका वक्त आता है: मुफ्ती
मुफ्ती ने कहा कि सबका वक्त आता है। आज इनका है, कल हम सबका वक्त आएगा और वही होगा जो ट्रंप के साथ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि 370 हटाने के बाद बीजेपी की मंशा जम्मू-कश्मीर की जमीन और नौकरी छीनने की है। पूर्व सीएम ने कहा कि जम्मू-हमारा झंडा हमें वापस दो। हम चुनाव इकट्ठे लड़ रहे हैं। जम्मू कश्मीर के टुकड़े कर दिए गए हैं। इन ताकतों को दूर करने के लिए हमने हाथ मिलाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.