ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

यूपी में बदमाशाें के हाैंसले बुलंदः मुजफ्फरनगर में व्यापारी दंपत्ति की सिर में गाेली मारकर हत्या!

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के मिर्जापुर क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी और उसकी पत्नी का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मीरापुर क्षेत्र निवासी सुनील डागा की मुख्य बाजार में किराना की दुकान है। इसका मकान दुकान के ऊपर ही है। शनिवार की सुबह सुनील डागा व इसकी पत्नी नीरा डागा के शव उनके घर से बरामद किये गये। पुलिस को मकान में व्यापारी का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला, जबकि इसकी पत्नी नीरा डागा का सिर में गोली लगी थी।

उन्होंने बताया कि शव के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया। व्यापारी दंपत्ति की मौत की सूचना पर दर्जनों व्यापारी मौके पर आ गए। श्रेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। व्यापारी सुनील डागा के पिता स्वर्गीय सलेकचन्द डागा लंबे समय तक मीरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे तथा उन्होंने व्यापारियों व नागरिकों के हित में कई धरना प्रदर्शन किए।

उन्होंने कस्बे में बिजली समस्या के निस्तारण के लिए भूख हड़ताल भी की थी। व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी मौके पर आ गए। मीरापुर के मुख्य बाजार में व्यापारी सुनील डागा की पुस्तैनी किराना की दुकान है। सुनील डागा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिस कारण कारोबार चौपट हो गया था और वह आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव में थे। इस दुखद हादसे से कस्बे में शोक छाया हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमाटर्म के लिये भेज दिये गये है। रिपोटर् मिलने के बाद मामले की छानबीन की जायेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.